टिकटॉक स्टार अरमान शेख गिरफ्तार! जानिये, क्या है मामला

टिकटॉक स्टार अरमान शेख को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की अंधेरी रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर वीडियो बनाने का आरोप है।

90

टिकटॉक स्टार अरमान शेख को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की अंधेरी रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर वीडियो बनाने का आरोप है।

उसने अंधेरी में रेलवे ट्रैक पर बैठकर गाना गाते हुए वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने ऐसे दो वीडियो बनाए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। उसके फॉलोअर्स लाखों में बताए जा रहे हैं।

पहला वीडियो
पहले वीडियो में युवक हल्की रोशनी में एक पिस्टल के साथ रेलवे ट्रैक के बेहद करीब बैठा है और उसके पीछे से ट्रेन गुजर रही है। इसी दौरान वह पिस्टल उठाकर खुद को शूट करने का अभिनय करता है। इस दौरान वह रोने का भी अभिनय करता है।

दूसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में वह पिस्टल को अपने कनपटी पर लगाता है और खुद को शूट करने का अभिनय करते हुए पटरी के बीचोबीच लेट जाता है।

घाटकोपर से गिरफ्तार
रेलवे पुलिस ने युवक की पहचान अरमान शेख के रुप में की है और उसे गिरफ्तार किया है। अरमान को टिकटॉक स्टार बताया जा रहा है और वह मुंबई के घाटकोपर में रहता है। अंधेरी रेलवे की पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन वह घर से गायब था। बताया जा रहा है कि उसे भनक लग गई थी और घर से फरार हो गया था। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ खिलाफ पहले भी बाइक स्टंट का एक मामला दर्ज किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.