मुंबई लोकल यात्री कृपया ध्यान दें, निकलने के पहले जान लें शनिवार और रविवार की ट्रेन सेवा

85

मुंबई मंडल की उपनगरीय लोकल सेवाओं में दिनांक 03.07.2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक/ ब्लॉक संचालित करेगा।

पश्चिम रेलवे पर नहीं रहेगा दिवसकालीन ब्लॉक
पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार एवं रविवार अर्थात 2/3 जुलाई, 2022 के बीच पड़ने वाली मध्यरात्रि के दौरान बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच 23.45 बजे से 03.45 बजे तक अप फास्ट लाइनों तथा 00.45 बजे से 04.45 बजे तक डाउन फास्ट लाइनों पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक रखा जायेगा। अतः पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 3 जुलाई, 2022 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

मध्य रेलवे के उपनगरीय खंड पर ब्लॉक
मध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसी तरह सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो ट्रेनों को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

ये भी पढ़ें – 5 से 12 जुलाई को पुणे से उत्तर की ओर जानेवाली ये ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

हार्बर लाइन पर भी ब्लॉक
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। इस दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.