मुंबईः बांद्रा में इमारत का हिस्सा गिरा, एक की मौत, चार लोग घायल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून का आगमन नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही इमारतों का ढहना शुरू हो गया है।

89

मुंबई के बांद्रा इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके के बेहराम पाड़ा इलाके में चार मंजिला रजाक चॉल है। 6 जून को दोपहर करीब 2 बजे इसका स्लैब का हिस्सा गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
विधायक जीशान सिद्दीकी ने घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। सिद्दीकी ने बताया कि मुंबई महानगरपालिका से पिछले तीन घंटे से कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक केवल दो कर्मचारी ही मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से यहां मलबा हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः कोरोना का खतरा बरकरार, प्रतिबंधों में ढील नहीं! जानिये, सीएम ने और क्या कहा

बारिश से पहले गिरने लगीं इमारतें
बारिश शुरू होने से पहले ही देश की आर्थिक राजधानी में इमारतें ढहने लगी हैं। मॉनसून के दौरान इस तरह की घटनाएं बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए बरसात शुरू होने से पहले बीएमसी खतरनाक इमारतों की सूची जारी कर सकती है। इसके बावजूद ऐसी इमारतों से लोगों को बाहर निकालना बड़ी चुनौती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.