ऐसे लोगों को घर में ही टीका!

असक्त लोगों के टीकाकरण के लिए मुंबई के 24 वार्डों में टीमें बनाई गई हैं। डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस और सपोर्ट स्टाफ इस अभियान को अंजाम देंगे।

95

मुंबई में गंभीर रुप से बीमार असक्त लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अंधेरी के एक विभाग में प्रायोगिक आधार पर असक्त लोगों को घर पर ही टीका लगाने के सफल प्रयोग के बाद 5 अगस्त से मुंबई के सभी विभागों में यह अभियान शुरू किया गया है। ऐसे रोगियों को पंजीकृत करने के लिए जनता से अपील की गई थी। उसके बाद से अब तक 4,466 असक्त रोगियों को पंजीकृत किया गया है।

बिस्तर पर पड़े मरीजों का टीकाकरण अभियान के लिए मुंबई के 24 वार्डों में टीमें बनाई गई हैं। डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस और सपोर्ट स्टाफ इस अभियान को अंजाम देंगे। ये असक्त लोग कहीं भी आने जाने में असमर्थ हैं। इसलिए ऐसे लोगों को उनके घर में जाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है।

4,466 मरीजों का हुआ पंजीकरण
बता दें कि पहले अंधेरी पूर्व और पश्चिम में इसे प्रयोगात्मक आधार पर शुरू किया गया था। मुंबई महानगपालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि इस विभाग में 600 से अधिक असक्त लोगों का टीकाकरण किया गया। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 4,466 असक्त लोगों का पंजीकरण किया गया है।

ये भी पढ़ेंः सरकार चला रहे हैं या दाऊद गैंग? भाजपा विधायक ने साधा निशाना

शर्तों का करना होगा पालन
टीकाकरण की इस तरह की सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को कम से कम छह महीने बिस्तर पर रहने का चिकित्सीय प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए मरीज के परिजनों को सहमति पत्र देना जरुरी होगा।

यहां करें पंजीकरण
बुजुर्ग के साथ ही विभिन्न बीमारियों से पीड़ित ऐसे लोग जो कहीं भी आने-जाने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पर ही टीका लगाया जा रहा है। यदि ऐसे व्यक्ति घर में हैं तो उनका पंजीकरण महानगरपालिका की ई-मेल आईडी [email protected] पर किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.