मुंबई लोकल में महिला ही महिला की शत्रु: सुरक्षा नदारद, डब्लूडब्लूएफ रिंग बना डिब्बा – वीडियो देखें

सोशल मीडिया पर 16 अक्टूबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में हुई मारपीट है, लेकिन यह कहां और कबका है यह पता नहीं है।

98

मुंबई लोकल के महिला कोच में एक वीडियो पनवेल लोकल का वायरल हुआ था, जिसमें महिलाओं की जबरदस्त मारपीट सामने आई थी। अब दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवती की दो महिलाओं से मारपीट हो गई और कुछ ही सेकेंड में महिला कोच कुश्ती का अखाड़ा बन गया। इन लड़ाइयों को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि, महिलाएं ही महिलाओं की शत्रु हो गई हैं।

महिला कोच में सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। पिछले पंद्रह बीस दिनों में दो ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं ही एक दूसरे के बाल पकड़कर चांटे, घूसों से पिटाई कर रही हैं। अब दूसरा वीडियो रोड्स ऑफ मुंबई नामक सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसमें एक युवती का महिला से विवाद हो गया। इसके बाद युवती ने महिला को चाटा खींच दिया। इसके बाद जो हुआ वह किसी डब्लूडब्लूएफ कुश्ती के रिंग से कम नहीं था।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में कोरोना के तीन नए वैरियेंट, कैसे करें सुरक्षा यह जान लें

महिला का साथ एक अन्य युवती ने भी दिया और दोनों ने मिलकर पहले हाथ उठानेवाली युवती को जमकर धुना। इस बीच लोकल का डिब्बा भरा हुआ था। एक महिला को छोड़कर किसी ने भी इस झगड़े को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। कुछ दिनों पहले ही ऐसी एक घटना पनवेल लोकल में हुई थी, जिसमें एक महिला को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस वीडियो के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी। परंतु, अब यह झगड़े सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, अन्यथा गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.