विलाप में बदल गया विवाह का घर!

7 दिसंबर को राणे परिवार की पुत्री का विवाह होना है। विवाह के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। रिश्तेदार और मित्र आ चुके थे। रविवार को हल्दी कार्यक्रम होना था। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग आनेवाले थे। इसलिए राणे ने तीन एलपीजी सिलेंडर घर में लाकर रखे थे। माना जा रहा है कि इसमें से एक सिलेंडर में रिसाव हो रहा था।

103

लालबाग के साराभाई मंजिल के दूसरे मजले पर विवाह की खुशियां थीं। घर पर रिश्तेदार और मित्रों की मंडली भी थी। लेकिन, इस बीच गैस सिलेंडर विस्फोट ने खलल डाल दिया। इस दुर्घटना में 16 जन घायल हैं जिसमें से 3 की स्थिति गंभीर है।

लालबाग की गणेश गली, पुरानी चाल, मराठी संस्कृति की अमिट छाप लिये हुए मुंबई का वह हिस्सा है जहां अब भी मध्यमवर्गीय आपाधापी देखी जा सकती है। इस क्षेत्र की चार मंजिला साराभाई मंजिल की दूसरी मंजिल पर राणे परिवार रहता है। 7 दिसंबर को राणे परिवार की पुत्री का विवाह होना है। विवाह के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। रिश्तेदार और मित्र आ चुके थे। रविवार को हल्दी कार्यक्रम होना था। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग आनेवाले थे। इसलिए राणे ने तीन एलपीजी सिलेंडर घर में लाकर रखे थे। माना जा रहा है कि इसमें से एक सिलेंडर में रिसाव हो रहा था। जिससे सारी रात गैस रिसाव होता रहा। सुबह सात बजे रिसाव वाले सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और घर उद्ध्वस्त हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी परिस्थिति जानने के लिए मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर भी पहुंची थीं।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सूची इस प्रकार है…
प्रथमेश मुणगे (२७), रोशन अंधारी (४०), मंगेश राणे (६१), मंगेश मुणगे (५६), ज्ञानदेव सावंत (८५), सुशीला बागरे (६५), विनायक शिंदे (७५), ओम शिंदे (२०), यश राणे (१९), करीम (४५), मिहिर चव्हाण (२०), ममता मुनगे (४८), वैशाली हिमांशु (४४), त्रिशा (१३), बिपीन (५०) सूर्यकांत (६०)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.