मुंबई: नींद में ही आग के हवाले हो गए लोग! छह की मौत, कई झुलसे

89

मुंबई में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग में शनिवार को सुबह आग लगने से 29 लोग झुलस गए, इस अग्निकांड में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बहुमंजिला इमारत है।

इन सभी को नायर, भाटिया व जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां भेजी गई थीं, जिनकी कई घंटों की मेहनत के बाद आग बुझा दी गई। आग के कारण कमला बिल्डिंग को पूरी तरह खाली करवा लिया गया था।

ये भी पढ़ें – कानपुर : 10 में 9 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार! जानिये, किसको मिला टिकट, किसपा पत्ता साफ

मुंबई महानगर पालिका की महापौर किशोरी पेडणेकर ने जानकारी दी कि, 20 मंजिला कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब 7.30 बजे आग लगने की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को दी थी। इसके बाद दमकल विभाग की 13 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पूरी इमारत के निवासियों को निकटवर्ती मातृमंदिर में स्थानांतरित कर दिया।

झुलसे लोगों की स्थिति

  • नायर अस्पताल में 7 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया
  • कस्तूरबा अस्पताल में 2 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 1 को मृत घोषित किया गया
  • भाटिया अस्पताल में 17 लोगों को ले जाया गया था, जिसमें से 12 भर्ती कराए गए (3 की स्थिति गंभीर), 5 लोग डिस्चार्ज
  • मसिना अस्पताल में 1 भर्ती
  • वॉकहार्ड्ट अस्पताल 1 को ले जाया गया, उपचार के बाद छोड़ दिया गया
  • एचएन रिलायंस अस्पताल में 1 को ले जाया गया था, जिन्हें डामा डिस्चार्ज दिया गया
  • कुल 29 झुलसे थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई, 16 घायल भर्ती, 7 लोग डिस्चार्ज
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.