मुंबई में सड़क या नदी? इन मार्गों से ना जाना

मॉनसून का आगमन इस वर्ष भी जलजमाव की समस्या लेकर आया है। प्रशासन के दावे पस्त हैं और जनता त्रस्त है।

88

बारिश के कारण मुंबई का जनजीवन प्राभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने कई क्षेत्रों में यातायात को दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया है।

मुंबई में रात से ही बारिश शुरू है। इसके कारण शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। इसके कारण लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं, तो कई मार्गों से यातायात को दूसरे मार्गों पर मोड़ा गया है। मीठी नदी में जलस्तर बढ़ने से

ये भी पढ़ें – देश को किस राह पर ढकेलने की तैयारी में है पॉप्युलर फ्रंट?

यहां यातायात प्रभावित
×हिंदमाता सिनेमा का क्षेत्र
×गांधी मार्गेट, किंग्स सर्कल
×संगम नगर, वडाला
×सायन रोड नं.24
×एंटॉप हिल रोड नं.7
×बांद्रा नेशनल कॉलेज
×वीरा देसाई रोड (सोरटा पाडा), अंधेरी
×साईंनाथ सबवे, मालाड
×कमानी जंक्शन, कुर्ला

लोकल ट्रेन सेवा
मध्य रेलवे की लेकल सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे प्रभावित

इसे मराठी में पढ़ें – सावधान! आज ढगफुटी, अतिवृष्टी! 

हिंदमाता में बही नदी
हिंदमाता परिसर को जलभराव से मुक्त रखने के लिए प्रतिवर्ष दावे और उपाय किये जाते हैं, इस बार भी दावे किये गए, पंप लगाने, गटरों की सफाई आदि के बातें कही गईं लेकिन पहली बारिश के साथ यह सभी बातें बह गईं। मुंबई मनपा ने तो हिंदमाता में जलभराव के लिए केंद्र सरकार तक को जिम्मेदार ठहरा दिया था। इन सबके बीच सड़कें लबालब हैं, यातायात प्रभावित है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

सांताक्रुज में सड़क या नदी
सांताक्रुज में सड़कों का रुपांतरण नदी के रूप में हो गया है। यहां पर पुलिस कर्मी हालांकि खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन लोगों की परेशानियों प्रति वर्ष की भांति यथावत है।

गांधी मार्केट में पानी ही पानी
किंग्स सर्कल स्थित गांधी मार्केट में हर साल की तरह पानी भरा हुआ है। पूर्वी द्रुतगति मार्ग से जानेवाला ट्राफिक प्रभावित है। यह क्षेत्र प्रतिवर्ष पानी में डूबता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.