मुंबई महाबली… कोरोना पर ये है अब तक की सबसे बड़ी खबर

देश के मेट्रो शहरों में मुंबई का उल्लेख राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी के रूप में होता है, इसीलिए जब कोरोना के संसर्ग से मुंबई घिरी तो प्रभाव पूरे देश में पड़ा।

95

मायानगरी मुंबई ने टीकाकरण अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। यहां की 100 प्रतिशत जनसंख्या को कोरोना का पहला टीका लगा दिया गया है। टीकाकरण में इस सफलता को प्राप्त करनेवाली मुंबई पहला मेट्रो शहर है। अमृत टीके से मुंबई वासियों को कोरोना से लड़ने में महाबली की शक्ति मिलेगी।

इतने लोगों ने लगवाया पहला टीका
मुंबई मनपा के अनुसार शहर में कुल वयस्क जनसंख्या 92 लाख 36 हजार 546 है, जिसमें शनिवार सायं 4 बजे तक 92 लाख 50 हजार 555 लोगों को कोविड-19 टीके का पहला टीका लगा दिया गया है। इस सफलता को प्राप्त करनेवाली मुंबई देश का पहला मेट्रो शहर है।

ये भी पढ़ें – मणिपुर: सेना की टुकड़ी पर बड़ा आतंकी हमला, कमांडिग अफसर के परिवार समेत 7 की मौत

दूसरे टीके के विषय में जो जानकारी मुंबई मनपा ने साझा की है, उसके अनुसार 65 प्रतिशत जनसंख्या को दूसरा टीका लिया है। जिसका आंकड़ा 59 लाख 83 हजार 452 तक पहुंचा है।

तीसरी लहर से दूर रहेगा शहर
मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा है कि, टीकाकरण केंद्रों के विकेंद्रीकरण से शहर में टीकाकरण अभियान को गति मिली। जिसका परिणाम सामने है कि, शहर की वयस्क जनसंख्या का 100 प्रतिशत कोविड-19 के पहले टीके से लैस है। अब शहर में यदि तीसरी लहर की संभावना बनती है तब भी प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है। इसी के साथ शहर को लापरवाही नहीं बरतने पर ध्यान रखना होगा। लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क के नियमों का पालन अवश्यकता से करना होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.