सेंट्रल रेलवे से रविवार को जाएं तो यह अवश्य पढ़ लें

96

मध्य रेल, मुंबई मंडल 05 जून 2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। ब्लॉक के दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल (सेंट्रल रेलवे) पर ब्लॉक
मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और अपने निर्धारित हॉल्ट पर रुकेंगी तथा गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। इसी प्रकार सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और अपने निर्धारित हॉल्ट पर रुकेंगी तथा 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – पश्चिम रेलवे के यात्री ध्यान दें, शनिवार रविवार को रहेगा 14.30 घंटे का जंबो ब्लॉक

हार्बर लाइन पर ब्लॉक
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल व बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। इस दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर, नेरुल-खारकोपर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.