दहिसर से भायंदर दस मिनट में! मुंबई मनपा की यह परियोजना आपकी घटाएगी दूरियां

मीरा भायंदर की लगभग 12 लाख जनसंख्या सड़क मार्ग से यात्रा में घंटों का समय प्रतिदिन खराब करती है। ऐसे यात्रियों के लिए अच्छे दिन की सूचना मुंबई मनपा लेकर आई है।

106

वर्ष 2016 में एक योजना पर विचार शुरू हुआ था, जिसमें दहिसर पश्चिम को भायंदर पश्चिम से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया जाना था। परंतु, यह योजना ठंडे बस्ते में ही पड़ी रही। इस पर अब मुंबई महानगर पालिका ने काम शुरू किया है। दहिसर से भायंदर पश्चिम के बीच पुल निर्माण कर सड़क बनाया जाएगा, जिससे यह दूरी मात्र दस मिनट में तय की जा सकेगी।

वर्तमान समय में दहिसर के कांदरपाड़ा से भायंदर जाने के लिए सड़क से लगभग आधे घंटे का समय लगता है। इस राह में कई जंक्शन ऐसे हैं जहां ट्रैफिक की समस्या संकट के रूप में खड़ी रहती है। इसमें दहिसर चेकनाका, काशीमिरा, सिल्वर पार्क, कनकिया, गोल्डन नेस्ट सर्कल पर भयंकर ट्रैफिक जाम होता है। इसके कारण दहिसर से भायंदर पश्चिम की यात्रा सड़क मार्ग से कम से कम आधे घंटे और ट्रैफिक समय में एक घंटे से अधिक समय ले लेती है। इस समस्या से मीरा भायंदर की 12 लाख की जनसंख्या को उबारने के लिए मुंबई महानगर पालिका अब रेलवे लाइन के पश्चिम भाग में लिंक रोड बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें – राजनीति के पैंतरेबाज: रंग बदलते नीतीश कुमार, पलटते शरद पवार

दहिसर से भायंदर लिंक रोड
दहिसर पश्चिम हिस्से को खाड़ी मार्ग से भायंदर पश्चिम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान को उड्डान पुल के माध्यम से जोड़ना है। यह परियोजना मुंबई मनपा ने हाथ में लिया है। इसके लिए नमक विभाग की भूमि संपादित करानी है। इसके बाद 120 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि भूमि संपादन के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

उड्डान पुल के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इसके बाद मुंबई मनपा छह महीनों में भूमि संपादन का कार्य पूर्ण करेगी। उसके बाद वाले छह महीने में कार्य की शुरुआत होगी।
सतीश ठोसर, प्रमुख अभियंता, पुल विभाग, मुंबई मनपा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.