मिस्टर इंडिया मनोज पाटील ने की आत्महत्या की कोशिश! सुसाइड नोट में बताया यह कारण

मनोज पाटील ने 2016 में 'मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक्स ओवरऑल चैंपियनशिप' जीती थी। वे एक जाने-मानी मॉडल, एथलीट और ट्रेनर भी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने के लिए वे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं।

98

एक दुखद घटना सामने आई है। मिस्टर इंडिया मनोज पाटील ने अभिनेता साहिल खान से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल  कूपर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने 15 सितंबर की देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

साहिल खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत
इससे पहले मनोज पाटील ने साहिल खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिनेता साहिल खान इंस्टाग्राम के जरिए मेरी न्यूट्रिशन शॉप के बारे में कुप्रचार करते हैं और मेरे करियर को खत्म करने की धमकी देते हैं। मनोज पाटील ने 2016 में ‘मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक्स ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती थी। वे एक जाने-मानी मॉडल, एथलीट और ट्रेनर भी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने के लिए वे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 67 साल बाद एयर इंडिया की होगी घर वापसी?

16 वर्ष की उम्र से शुरू की तैयारी
मनोज ने 16 साल की उम्र में पास के जिम में व्यायाम करना शुरू कर दिया था। 18 साल की उम्र में, उन्होंने शरीर सौष्ठव प्रतियोगिताओं के लिए ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी और कुछ प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया। वे अपनी शुरुआती असफतलाओं से निरुत्साहित नहीं हुए और अगले कुछ वर्षों में उन्होंने कड़ी मेहनत कर मिस्टर इंडिया का खिताब पा लिया।

कौन हैं साहिल खान?
अभिनेता साहिल खान ने एन चंद्रा की 2001 में आई फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उसके बाद उन्होंने एक्सक्यूज मी में काम किया। इसके आलावा वे 2009 में आई फिल्म अलादीन में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे कई दूसरी फिल्मों में भी दिखाए दिए। वे मुंबई में रहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.