महाराष्ट्र के इन जिलों में होगी औसत से अधिक बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

87

महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग में लगाया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तक धूप-छांव के बीच कहीं हल्की तो मध्यम बारिश होगी।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सातारा में ज्यादा बारिश हो सकती है।परभणी, हिंगोली, नांदेड़, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वाशिम, वर्धा, यवतमाल का अलग-अलग दिनों का मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो धूप छांव के बीच रुक-रुक कर बारिश की हल्की से मध्यम फुहारें गिर रही हैं।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में औसत बारिश
मुंबई, ठाणे, पालघर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले  तक यही स्थिति बने रहने की सूचना मौसम विभाग ने दी है। मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार कभी-कभी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अब तक मुबई में 9.54 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 23.49 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 26.35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.