अगर आप म्हाडा में घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है

म्हाडा से घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। अब आपको इसके लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

86

अगर आपने भी अपने हक के घर का सपना लेकर म्हाडा के घर के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। म्हाडा से घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। अब आपको इसके लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।

मकान खरीदते समय भुगतान की जाने वाली जमा राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो आपको अधिक जमा राशि( डिपोजिट) का भुगतान करना पड़ सकता है। जमा राशि दोगुनी होने की संभावना है। बढ़ती महंगाई और मंदी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह होमबॉयर्स के लिए एक बड़ी और बुरी खबर है।

म्हाडा के कोंकण मंडल ने भी पुणे की तरह जमा राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव जल्द ही म्हाडा उपाध्यक्ष के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो ठाणे, नवी मुंबई, वसई, विरार में  म्हाडा के मकान के लिए जमा राशि का दोगुना भुगतान करना पड़ सकता है।

राशि बढ़ने की संभावना 
– अति कमजोर वर्ग- पहले यह 5 हजार थी, अब इस राशि को बढ़ाकर 10 हजार किए जाने की संभावना है।

-कमजोर वर्ग के लिए यह सीमा 10 हजार थी अब 20 हजार होने की संभावना है।

मध्यम वर्ग के लिए अब 30 हजार रुपए देने होंगे।

उच्च वर्ग के लिए 40 हजार रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.