बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश के आसार

मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव होने लगता है और गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मौसम अलग रूप दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का कारण बता रहे हैं।

93

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। देश में बदल रहे मौसम ने वैज्ञानिकों को हैरान किया है। मौसम के बदलते रुख के कारण उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाओं का असर महाराष्ट्र के इलाकों में पड़ेगा। कहीं बे-मौसम बारिश होगी तो कहीं बदली छाई रहेगी।

जलवायु परिवर्तन का है परिणाम
मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव होने लगता है और गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मौसम अलग रूप दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का कारण बता रहे हैं। मुंबई में ठंड का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा और गुलाबी ठंड है। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – धमाकों से दहला जम्मू, इतने लोग घायल

पांच दिन तक अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लिए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है कि सामान्य मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बीच अठखेलियां होगी। इस बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जिसका परिणाम ठंड या गर्म में होगा। इसकी तीव्रता कई मायनों में पर्यावरण को प्रभावित करेगी। यह तीव्रता उत्तर की ओर बढ़ रही है, लेकिन महाराष्ट्र के मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इस मौसम के अंतराल में कई बीमारियां फैल सकती हैं, जिसमें खांसी, बुखार, सर्दी, जुखाम शामिल हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण यह बीमारियां बढ़ रही हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.