अगर आप मुंबई या इन उपनगरों में रहते हैं तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरुर पढ़ लें!

हमेशा की तरह इस रविवार, 3 अक्टूबर को मुंबई में मेगा ब्लॉक किया गया है। इस दिन, विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव  के कार्यों को करने के लिए रेलवे रुटों पर मेगा ब्लॉक किया गया है।

96

मुंबई में लोकल ट्रेनों और रेलवे ट्रैक के रख-रखाव के लिए हर रविवार को एक मेगा ब्लॉक लिया जाता है। इस रविवार, 3 अक्टूबर को भी मेगा ब्लॉक किया गया है। इस दिन, विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव  के कार्यों को करने के लिए मेगा ब्लॉक किया गया है। एसलिए ट्रांस हार्बर लाइन बार बंद रहेगी।

सेंट्रल रेलवे का मेगाब्लॉक
-मुलुंड से सुबह 10.43 बजे से दोपहर 03.46 बजे तक चलने वाली डाउन रूट की स्लो/सेमी फास्ट लोकल सेवा को मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। वे ठाणे, दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट बाद अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।

-सुबह 10.37 बजे से दोपहर 03.41 बजे तक कल्याण से प्रस्थान करने वाली स्लो/सेमी फास्ट सेवा दिवा और मुलुंड स्टेशनों के बीच फास्ट लेन पर डायवर्ट की जाएगीय़ यह दिवा और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी और फिर मुलुंड स्टेशन पर धीमे मार्ग पर डायवर्ट की जाएगी। निर्धारित समय से 10 मिनट बाद गंतव्य पर पहुंचेगी।

-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रातः 11.00 बजे से सायं 05.00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली/पहुंचने वाली सभी अप और डाउन धीमी सेवाएं निर्धारित समय से 10 मिनट बाद पहुंचेंगी/प्रस्थान करेंगी।

हार्बर रूट सेवाएं बंद
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 11.05 बजे से शाम 04.05 बजे तक पनवेल से सुबह 10.49 बजे से शाम 04.01 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मुंबई से अप हार्बर रूट की ओर प्रस्थान करेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से डाउन हार्बर रूट पर प्रस्थान करेगी। पनवेल/बेलापुर मार्ग सुबह 10.03 बजे से दोपहर 03.16 बजे तक बंद रहेगा।

ये भी पढ़ेंः जानिये, मुंबई टू गोवा हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में गिरफ्तार लोगों में कौन-कौन शामिल!

ट्रांसहार्बर्स सेवा भी प्रभावित

  • पनवेल से ठाणे के लिए सुबह 09.01 बजे से दोपहर 03.53 बजे तक और ठाणे से पनवेल के लिए डाउन ट्रांसहार्बर रूट पर सुबह 10.01 बजे से दोपहर 03.20 बजे तक मिलने वाली सेवाएं रद्द रहेंगी।
  • सुबह 10.15 बजे से दोपहर 02.45 बजे तक नेरुल से खरकोपर के लिए डाउन रूट सेवा और नेरुल से खारकोपर के लिए अप रूट की सेवा सुबह 10.45 बजे से दोपहर 03.15 बजे तक बंद रद्द रहेगी।
  • ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी प्रभाग में विशेष लोकल चलाई जाएंगी।
  • ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस हार्बर रूट सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.