मेगाब्लॉक : मध्य रेल पर यात्रा करने के पहले जानें लोकल की समय सारिणी

रविवारीय ब्लॉक के माध्यम से रेलवे विभाग संसाधनों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य करता है।

मध्य रेल, मुंबई मंडल 05 फरवरी 2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। इस दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक एवं वडाला रोड-मानखुर्द अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

माटुंगा-मुलुंड के बीच ब्लॉक
मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाणे से आगे मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी तथा गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। वहीं सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो उनके निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेंगी और माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – चीन आया तो अमेरिका घबराया! अलर्ट हो गए हैं राष्ट्रपति बाइडेन और पेंटागन

वडाला रोड-मानखुर्द पर ब्लॉक, कई सेवाएं रहेंगी रद्द
इसी प्रकार वडाला रोड-मानखुर्द अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.54 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल, बेलापुर, वाशी के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.40 बजे से दोपहर 3.28 बजे तक पनवेल, बेलापुर, वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी और बांद्रा/गोरेगांव के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक वाया ट्रांसहार्बर/मेन लाइन से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल-मानखुर्द खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here