इंडोनेशिया की जेल में अग्नितांडव! 40 कैदियों की नींद में ही मौत, कई घायल

जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी रखे गए थे। रात करीब एक या दो बजे आग लग गई। इस समय अधिकांश कैदी सो रहे थे।

131

इंडोनेशिया के बैंटन की एक जेल में आग लगने से कम से कम 40 कैदियों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना की सूचना कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की प्रवक्ता रीका अपरिंती ने दी है। आग आधी रात 1 से 2 के बीच लगी। प्रशासन अभी भी कैदियों को जेल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।

जेल में रखे गए थे क्षमता से अधिक कैदी
जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी रखे गए थे। रात करीब एक या दो बजे आग लग गई। इस समय अधिकांश कैदी सो रहे थे। हादसे में कई कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः क्यों बढ़ रहे हैं महिलाओं से संबंधित अपराध! राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताए कारण

आग पर काबू
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल पर सैकड़ों पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जेल की क्षमता 1,225 कैदियों की है, जबकि इसमें 2,000 से अधिक कैदी रखे गए थे। जब आग लगी, तब ब्लॉक सी में 122 कैदी थे। कुछ घंटों बाद आग बुझा दी गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जेल में ज्यादातर ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार अपराधियों को रखा गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.