धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग लगने से मची भगदड़, इतने लोगों की मौत

आशीर्वाद अपार्टमेंट के दूसरे तल पर सीए पंकज अग्रवाल के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने से अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।

धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर के द्वितीय तल में भीषण आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम और एसएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। मृतकों में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

14 लोग घायल
धनबाद जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य किया गया। अपार्टमेंट में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 31 जनवरी की शाम करीब सात बजे आशीर्वाद अपार्टमेंट के दूसरे तल पर सीए पंकज अग्रवाल के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने से अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन आग काल बनकर उन पर टूट पड़ी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर आनन-फानन में दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें- इस्लामी देश ने शहर का नाम रखा ‘हिंद सिटी’, ऐसा है इसका अर्थ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट कर कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं। एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here