बर्धमान में रथयात्रा के दौरान भगदड़, कई लोग! लोगों ने लगाया प्रशासन पर ये आरोप

बर्धमान के महाराज की ओर से शुरू की गई इस रथयात्रा को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।

79

पूर्व बर्धमान में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के दौरान मची भगदड़ में कई श्रद्धालु दब गए हैं। 1 जुलाई को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को कालना महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-उदयपुर में तनाव के बीच रथयात्रा! जानिये, प्रशासन की कैसी है तैयारी

बर्दवान के महाराज की ओर से शुरू की गई इस रथयात्रा को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। आरोप है कि हर साल उमड़ने वाली भीड़ का अंदाजा होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं की थी।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
स्थानीय लोगों ने बताया है कि कोरोना की वजह से पिछले दो सालों से रथ यात्राओं को बंद रखा गया था। इस बार हालात सामान्य थे। इसलिए रथ यात्रा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग आए थे। जैसे ही रथ डोरी खींचनी शुरू हुई उसी समय अधिक से अधिक संख्या में लोग डोरी पकड़ने की कोशिश में जुट गए, जिसमें भगदड़ मच गई। कई लोग पैरों तले दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.