आर.एन सिंह ने मुंबई में किया गोरखपुर का नाम गौरवान्वित

आर.एन सिंह महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य थे। इसके साथ-साथ वे उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष और बड़े व्यवसाई थे।

84

मायानगरी मुंबई में दशकों से लोग उत्तर भारत से आजीविका की खोज में आते रहे हैं। इन बहुसंख्य लोगों ने इस शहर को अपनी कर्मस्थली बनाई परंतु, इनमें से बिरले ही ऐसे लाल निकले जिनके कार्यों ने उनकी जन्मस्थली के नाम को मुंबई में गौरवान्वित किया। ऐसे ही एक व्यक्तित्व का नाम रहा आर.एन सिंह का। उनके निधन को धीरे-धीरे तेरह दिनों से अधिक हो गए हैं, परंतु गोरखपुर जिले के उनके गांव में अब भी राजनीतिक, सामाजिक और व्यापार जगत के लोगों का पहुंचना जारी है।

दिल्ली से सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी भी भरौली गांव पहुंचे थे। उन्होंने आर.एन सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट की।

ये भी पढ़ें – “ऐसे लोग ही छोड़ रहे हैं भाजपा का घर, जिनको है ‘ये’ डर!” पार्टी नेताओं ने साधा निशाना

मुंबई में किया गोरखपुर का नाम रोशन
मनोज तिवारी ने कहा कि, एक छोटे से गांव से रोजी-रोटी की खोज में मुंबई गए आर.एन सिंह ने गोरखपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। हजारो लोगों को नौकरी देने के साथ ही उन्होंने, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त की।

उत्तर भारतीय समाज के अभिभावक
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा कि, आर.एन सिंह उत्तर भारतीय समाज के अभिभावक थे। उत्तर भारतीयों को रोटी-रोजगार देने के साथ ही उन्होंने उत्तर भारतीय समाज को शानदार उत्तर भारतीय भवन दिलाया। भोजपुरी फिल्मों को प्रोत्साहन देने में भी उनका अभिन्न योगदान रहा है।

भरौली गांव के दुख में शामिल हो रहे लोग
आर.एन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव भरौली में लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजीपी पी.सी मीणा, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष स्मिता चंद, मुंबई के वरिष्ठ भाजपा नेता नेता आर.यू सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, मुंबई फिल्म फेडरेशन के महासचिव अशोक दुबे, पूर्व विधायक रमेश सिंह, उद्योगपति विजय सिंह, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी समाजसेवी बी.डी सिंह, एच.एन सिंह, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह ‘कौशिक’, पत्रकार सूर्यप्रताप सिंह, अखण्ड राजपुताना सेवा संघ (मुंबई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह (राज रियलिटी), जौनपुर के भरसथ के ग्राम प्रधान विपिन सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राम आसरे यादव, सपा नेता आलोक त्रिपाठी ‘लकी’ समेत असंख्य लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक आर.एन सिंह को उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों अमरजीत सिंह, गीता सिंह, चंदा सिंह, संतोष सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी।

भरौली में होगा वन रुपी में डायलिसिस
आर.एन सिंह के सुपुत्र संतोष सिंह ने कहा कि, ‘मैं अपने पिता जी के अधूरे सपनों को साकार करूँगा। पिता की स्मृति में भरौली में डायलसिस केंद्र का निर्माण करवाउंगा, जिसमें मात्र वन रुपी में गरीब मरीजों का डायलसिस किया जाएगा। यहां अब से प्रति वर्ष अनाथ और गरीब युवक युवतियों का सामुहिक विवाह आयोजन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.