गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे, यूपी-मुंबई में 10 लोग डूबे

मुंबई में गणपति विसर्जन के समय वर्सोवा बीच पर पांच बच्चे समुद्र में डूब गए। इनमें से दो बच्चों को बचा लिया गया है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं।

81

19 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्दशी को गणपति विसर्जन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नदी और तालाबों में विघ्नहर्ता की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस बीच देश के विभिन्न स्थानों पर विसर्जन के दौरान हुए हादसे की खबरें आई हैं।

मुंबई के साथ ही उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के समय कई लोगों की मौत होने की खबर है। मुंबई में पांच बच्चे विसर्जन के दौरान डूब गए। इनमें से दो अभी भी लापता हैं, वहीं यूपी के बाराबंकी में एक महिला और दो बच्चों सहित कुल पांच लोग डूब गए । इसके साथ ही हरियाणा में भी एक नाव के पलट जाने से दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मुंबई में हादसा
मुंबई में गणपति विसर्जन के समय वर्सोवा बीच पर पांच बच्चे समुद्र में डूब गए। इनमें से दो बच्चों को बचा लिया गया है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश अभी भी जारी है। उनकी तलाश के लिए बोट की मदद ली जा रही है।

यूपी में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 19 सितंबर को बड़ी दुर्घटना हो गई। मसौली थाना के सआदतगंज में कल्याणी नदी के भोहरा घाट पर गणेश विसर्जन के गौरान एक महिला और उसके बो बेटों समेत पांच लोग नदी के तेज बहाव मे बह गए। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव निकाला गया है। जबकि अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है।

हरियाणा में नाव पलटी
 हरियाणा में नाव पलटने से यमुना नदी मे कई लोग डूब गए। इनमे से दो लोग अभी भी लापता हैं। वे नाव पर गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे। यमुना नगर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट तरुण सहोता के अनुसार चार लोगों को बचा लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.