महाबलेश्वर मुगदेव घाट के पास मजदूरों से भरा टेंपो खाई में गिरा, मच गई चीख-पुकार

महाबलेश्वर तहसील के मुगदेव घाट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मजदूरों से भरा टेंपो ढलान पर ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

95

महाबलेश्वर तहसील के मुगदेव घाट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मजदूरों से भरा टेंपो ढलान पर ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। टेंपो में 40 मजदूर सवार थे।

घालयों में बच्चे और महिलाएं शामिल
यह हादसा महाबलेश्वर के मुगदेव घाट के पास तपोला मार्ग पर शनिवार (आज) सुबह आठ बजे हुआ। घाट से मजदूरों को लेकर जा रहा टेंपो कोट्रोशी पुल पर मोड़ पर पलट गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर आए और घायलों को बाहर निकालने लगे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 12 बच्चे और दो गर्भवती महिलाओं सहित 38 मजदूर घायल हो गए हैं। इस हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सतारा भेजा जाएगा। वहीं, अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल मजदूर बुलढाना और अकोला के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, जानें वजह

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.