महाराष्ट्र सदन में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं

नई दिल्ली के नुटियन्स जोन में स्थित महाराष्ट्र सदन एक सुंदर और विशाल वास्तु है।

150

नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में सोमवार सुबह आग लग गई। इस दुर्घटना में राज्यपाल के लिए आरक्षित कक्ष जल गया है। आग भीषण थी जिसपर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है।

इस आग के कारणों की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट प्रमुख कारण माना जा रहा है। आग बहुत ही भीषण थी परंतु इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन अब आग के कारणों और इससे पहुंची क्षति की जानकारी ले रहा है।

इसे मराठी में पढ़ें – दिल्लीतील महाराष्ट्र सदनात भीषण आग

महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली के कस्तुरबा गांधी मार्ग पर है। इस सदन में राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के ठहरने के लिए विशेष कक्ष आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली जानेवाले मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के लिए इस सदन में विशेष व्यवस्था है। नई दिल्ली का महाराष्ट्र सदन एक अत्याधुनिक भवन है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.