इसलिए पुणे में बढ़ा शैक्षणिक लॉकडाउन!

महाराष्ट्र के पांच जिलों में कोविड-19 के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए रात्रि कालीन संचार बंदी समेत कई प्रतिबंधक उपाय किये गये हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी संक्रमण लहर का अंदेशा है जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक उपाय अपनाए हैं।

73

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमणों के बाद अब पुणे में प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके अनुसार अब शहर में शैक्षणिक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इसके अंतर्गत 28 फरवरी तक बंद किये गए स्कूल, महाविद्यालय और कोचिंग क्लास को अब पंद्रह दिनों के लिए बढ़ाया गया है। इसके अलावा रात्री कालीन संचार बंदी भी बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें – अंबानी गाड़ी मामला : मुंबई में सक्रिय है आंतकी ‘स्लीपर सेल’? जांच एनआईए के पास? 

महाराष्ट्र के कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए शहरों में मुंबई और पुणे सबसे आगे हैं। यहां कोविड ने सबसे अधिक लोगों को संक्रमित किया है। पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी पाए जाने पर पुणे महानगर पालिका ने 28 फरवरी तक लागू स्कूल, महाविद्यालय और कोंचिंग क्लास पर लॉकडाउन को 14 मार्च तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा रात 11 बजे से सबेरे 6 बजे तक चल रही संचार बंदी को भी 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने जानकारी साझा की।

इस खबर को मराठी में पढ़ें – पुण्यात शैक्षणिक लॉकडाऊन!

अंगारकी चतुर्थी के दिन प्रसिद्ध दगडू सेठ हलवाई मंदिर को भी बंद रखा जाएगा। मंदिर के विश्वस्तों ने भक्तों से भगवान गणपति के ऑनलाईन दर्शन करने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.