घर से निकलने से पहले यह खबर जरुर पढ़ें, नहीं तो बाद में बढ़ सकती है परेशानी!

मुंबई से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की कई मेल-एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 7, 8, 9 और 10 जनवरी तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

104

मुंबई से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की कई मेल-एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 7, 8, 9 और 10 जनवरी तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। क्योंकि मुंबई में सेंट्रल रेलवे लाइन पर एक जंबो मेगा ब्लॉक लिया गया है।

मध्य रेलवे के ठाणे और कलवा स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लेन पर 36 घंटे का ‘जंबो मेगा ब्लॉक’ है ताकि ठाणे-दिवा में 5वें और 6वें ट्रैक की सुविधा, नए रेल कनेक्शन और क्रॉसओवर शुरू किए जा सकें। मध्य रेलवे पर 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 10 जनवरी 2 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

मेल / एक्सप्रेस रद्द
ये ट्रेनें 7 जनवरी और 8 जनवरी को रद्द रहेंगी

12112 अमरावती – मुंबई एक्सप्रेस
12140 नागपुर – मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस
17611 नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस

8 जनवरी और 9 जनवरी (शनिवार और रविवार) को रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें

11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
12071/12072 मुंबई – जालना – मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
12109/12110 मुंबई – मनमाड – मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस
11401 मुंबई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
12123/12124 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन क्वीन
12111 मुंबई – अमरावती एक्सप्रेस
12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस
11139 मुंबई – गडग एक्सप्रेस
17612 मुंबई – नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस

निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनें 9 जनवरी और 10 जनवरी (रविवार और सोमवार) को रद्द हैं
11402 आदिलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस
11140 गदग – मुंबई एक्सप्रेस

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.