महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: महाराष्ट्र सरकार ने लिया यह फैसला

पुलिस के मुताबिक सीमा विवाद से संबंधित आंदोलन के दौरान कर्नाटक के अंदर महाराष्ट्र की बसों पर हमला किया जा सकता है।

85

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भड़काऊ बयान दिया है। जिसके बाद 7 दिसंबर को पुलिस के फ्लैग सुरक्षा अलर्ट के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बस सेवाएं निलंबित
राज्य परिवहन विभाग ने पुष्टि की कि बस सेवाएं निलंबित करने का फैसला पुलिस विभाग के सुरक्षा अलर्ट के बाद लिया गया गया है। पुलिस के मुताबिक सीमा विवाद से संबंधित आंदोलन के दौरान कर्नाटक के अंदर महाराष्ट्र की बसों पर हमला किया जा सकता है। यात्रियों और बसों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया जाएगा। इससे पहले 6 दिसंबर को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बात करने के लिए कहा था।

कर्नाटक के सीएम के ट्वीट से फिर गरमाया माहौल
सीमा विवाद के संबंध में 6 दिसंबर की देर रात महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने चर्चा की और सीमावर्ती इलाके में शांति स्थापित करने के लिए सहमत होने के बाद दोनों राज्यों की बस सेवा शुरू कर दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक के सीएम ने फिर से ट्विट कर कहा कि सीमा विवाद में वे किसी भी तरह पीछे नहीं हटेंगे और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रहेगी। इससे महाराष्ट्र में फिर से माहौल गरमा गया।

ये भी पढ़ें- पुजारियों को मिलेगा वेतन? जानिये, क्या है खबर

कर्नाटक बैंक के बोर्ड पर पोती गई स्याही
नासिक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक बैंक के बोर्ड पर स्याही पोत दी। इसके बाद पुलिस ने इन सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद कानूनी कार्रवाई करके छोड़ दिया। इसी तरह मुंबई के पवई इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक बैंक के बोर्ड पर स्याही पोत दी है। पुलिस ने राकांपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेने के बाद सभी को छोड़ दिया। इन घटनाओं के बाद दोनों राज्यों ने बस सेवा रोक दी गई है। महाराष्ट्र में सीमा विवाद को लेकर पुलिस सतर्क है और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.