महाराष्ट्रः पिंपरी चिंचवड़ में एक शराबी ने इसलिए पत्थर मारकर कर दी दूसरे शराबी की हत्या

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक शराबी ने दूसरे शराबी को पत्थर मारकर मार डाला। मृतक की पहचान अनिल शिंदे (50) के रुप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम यश गोपी बताया जा रहा है।

84

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के दापोडी में एक विचलित करने वाली घटना घटी। यहां एक शराबी ने दूसरे शराबी को पत्थर मारकर मार डाला। मृतक की पहचान अनिल शिंदे (50) के रुप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम यश गोपी बताया जा रहा है। आरोपी को पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र गढ़वे ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार एक दूसरे को जानने वाले आरोपी यश और अनिल 1 जून की शाम करीब चार बजे दापोडी से निकल रहे थे। उस समय दोनों ही शराब के नशे में थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और अनिल शिंदे ने यश को गाली देनी शुरु कर दी। इससे यश क्रोधित हो गया और उसने अनिल के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ेंः दिल्लीः मस्जिद में नाबालिग से महापाप!

सूचना मिलते ही पहुंच गई पुलिस
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। घटनास्थल पर जमा लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे। इस बीच भोसरी पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र गढ़वे को फोन पर घटना की सूचना मिली। चूंकि वे उस समय उसी क्षेत्र में थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया,लेकिन तब तक वह अनिल को मौत के घाट उतार चुका था। भोसरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.