महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश फिर बरपा सकती है कहर!

महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया था। बारिश थमने के बाद अब बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों का जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।

104

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में एक बार फिर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। रायगढ़, रत्नगिरि, कोल्हापुर, सातारा सहित बाढ़ से बेहाल हुए कई जिलों में फिर से मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, कोल्हापुर आदि छह जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में मचा था हाहाकार
बता दें कि प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया था। बारिश थमने के बाद बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों का जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हुआ है। इस स्थिति में मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी उनके लिए दुःस्वप्न जैसा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः “किसान यूनियन को अच्छे लगते हैं खालिस्तानी आतंकी और भिंडरावाले”… प्रमाण भी खुद ही दे दिया

सामान्य हो रहा है जनजीवन
पिछले हफ्ते पश्चिम महाराष्ट्र और कोंकण में अतिवृष्टि से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन अब बारिश थमने के बाद बाढ़ का पानी उतर रहा है और धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बाढ़ प्रभावित जिलों में महीने के आखिर में फिर से बारिश का जोर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जुलाई को पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सातारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, ठाणे में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

29 और 30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट
अगले 48 घंटों में बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है। 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सातारा, कोल्हापुर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.