महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की गाड़ी महिला कांस्टेबल ने चलाई! यह था कारण

महाराष्ट्र के के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की गाड़ी चलाकर महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक सुर्खियों में आ गई हैं। उपमुख्यमंत्री के सिंधुदुर्ग दौरे के समय महिला कांस्टेबल ने गाड़ी चलाई।

97

महाराष्ट्र में एक ऐतिहासिक घटना घटी है। यहां के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की गाड़ी चलाकर महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक सुर्खियों में आ गई हैं। उपमुख्यमंत्री के सिंधुदुर्ग के दौरे के समय महिला कांस्टेबल ने गाड़ी चलाई।

दरअस्ल तृप्ति मुलिक ने हाल ही में वीआईपी सिक्योरिटी ड्राइविंग कोर्स पूरा किया है। उन्होंने कुशलता पूर्वक उप मुख्यमंत्री की गाड़ी चलाई।

उम मुख्यमंत्री के इस दौरे के समय राज्य के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील भी मौजूद थे। उन्होंने महिला कांस्टेबल के गाड़ी चलाने की कुशलता की प्रशंसा की और कहा कि यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

तृप्ति मुलिक पिछले 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने 23 दिसंबर को ही वीआईपी सिक्योरिटी ड्राइविंग कोर्स पूरा किया है। उन्हें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी। इस कार में सिंधुदुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री उदय सामंत और पाटील भी पाटिल भी सवार थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.