मंगल टीका: महाराष्ट्र ने प्राप्त की ये बड़ी सफलता!

देश में 16 जनवरी से टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ है। इसके शुरू होने के तीन महीने में राज्य ने टीकाकरण का एक बड़ा आंकड़ा प्राप्त कर लिया है।

72

देश में कोविड 19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच शुभ समाचार भी मिलते रहे हैं। रविवार को एक मंगल समाचार महाराष्ट्र से सामने आया है, वहां राज्य सरकार ने एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का आंकड़ा पूरा कर लिया है।

हमने आज एक करोड़ टीककरण पूरा कर लिया है। दोपहर तक 1 करोड़ 38 हजार 421 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।
प्रदीप व्यास, प्रमुख सचिव

16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस बीच बीते दो दिनों से देश में टीके की डोज को लेकर कमतरता की बातें सामने आने लगी थीं। इस विषय में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि महाराष्ट्र ने अब तक 1.10 करोड़ कोविड 19 के टीके प्राप्त किये हैं। उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और राजस्थान ऐसे दो ही राज्य हैं जिन्होंने एक करोड़ से अधिक टीके की डोज प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें – बंगाल में वीरगति को प्राप्त बिहार के दारोगा की मां नहीं बर्दाश्त कर सकीं सदमा!

देश का 10 तो महाराष्ट्र का 1
देश ने कोविड 19 टीकाकरण में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले चौबीस घंटे में 35 लाख टीके की सूई लोगों को दी गई है। इसमें महाराष्ट्र की भूमिका 1/10 की है। जब देश ने 10 का आंकड़ां छुआ तो महाराष्ट्र ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। देश में कुल टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 289 है।

10 करोड़ में किसको कितनी डोज

  • 90,04,063                           हेल्थ वर्कर्स जिन्होंने पहली डोज ली
  • 55,08,289                           हेल्थ वर्कर्स जिन्होंने दूसरी डोज ली
  • 99,53,615                           फ्रंट लाइन वर्कर्स जिन्होंने पहली डोज ली
  • 47,59,209                           फ्रंट लाइन वर्कर्स जिन्होंने दूसरी डोज ली
  • 3,96,51,630                        60 वर्ष की आयु के ऊपर के पहली डोज टीका ग्रहणकर्ता
  • 18,00,206                           60 वर्ष की आयु के ऊपर के दूसरी डोज टीका ग्रहणकर्ता
  • 3,02,76,653                        45-60 वर्ष के पहली डोज प्राप्त करनेवाले
  • 6,41,482                             45-60 वर्ष के दूसरी डोज प्राप्त करनेवाले

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.