सौतेली माता या कुमाता? मूक बधिर बेटे की ऐसी गति

नासिक में मातृत्व को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां सौतेली मां द्वारा पिटाई करने के कारण मासूम को गंभीर चोट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

87

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मातृत्व को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। सौतेली मां द्वारा बच्चे की बुरी तरह पिटाई करने के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर है। उसे नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस बीच स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है।

नासिक जिले के डिंडोरी तालुका के नीलवंडी पाड़ा गांव में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को उसकी सौतेली मां ने बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की है। बताया जा रहा है कि मासूम को कमरे में बांधकर उसके पेट और अन्य अंगों पर आग के चटके लगाती थी। बच्चा सुन बोल नहीं सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=zWGuVabEHzQ

महिला को कड़ी सजा देने की मांग
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सभी लोग बच्चे के प्रति अपनी सहानुभूति जता रहे हैं। इसके साथ ही आरोपी महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः महात्मा गांधी की परपोती को सात साल की जेल! जानिये, क्या है मामला

पेट और प्राइवेट पार्ट के पास गहरा जख्म
वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके पेट और प्राइवेट पार्ट के पास काफी गहरा जख्म है। इसके साथ ही उसका चेहरा भी सूजा हुआ दिख रहा है। बच्चे की उम्र 9 साल के आसपास है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.