पालघर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट! 15 किलोमीटर तक सुनी गई आवाज

पालघर जिले के डहाणू तहसील के विशाल फायर वर्क्स नाम की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।

93

मुंबई के पास स्थित पालघर के डहाणू में 17 जून को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना तेज था, कि इसकी गूंज आसपास के लगभग 15 किलोमीटर तक के इलाके तक सुनी गई। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। पटाखा बनाने वाली इस फैक्ट्री में हुए इस धमाके में 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

10 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार डहाणू तहसील के विशाल फायर वर्क्स नाम की पटाखा फैक्ट्री में यह धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग में किसी की मौत की खबर नहीं है लेकिन 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः क्या न्यायालय में आरोपी का चीखना प्रदीप शर्मा को पड़ा भारी?

बचाव व राहत कार्य जारी
धमाके के बाद कंपनी के साथ ही आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। यह पटाखा बनाने वाली कंपनी शहर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है। दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसके साथ ही युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी है। ब्लास्ट होने का कारणों का पता नहीं चल सका।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.