प्राकृतिक खेती को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया ऐसा दावा!

कृषि मंत्री पटेल ने 26 मई को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक/जैविक खेती से 14.02 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन किया गया है।

98

मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। आज प्रदेश प्राकृतिक/जैविक खेती में देश में नम्बर-1 है। प्रदेश में 16.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक/जैविक खेती की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है।

कृषि मंत्री पटेल ने 26 मई को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक/जैविक खेती से 14.02 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन किया गया है। प्रदेश ने पिछले वित्त वर्ष में 2683 करोड़ रूपये मूल्य के 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक के जैविक उत्पाद निर्यात किये हैं।

देशी गाय पालने पर प्रति गाय 900 रुपये अनुदान
मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि के रकबे को अधिक से अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने देशी गाय पालने पर प्रति गाय 900 रूपये का अनुदान देने का भी निर्णय लिया है। किसानों से आह्वान किया गया है कि वे खेती के कुल रकबे में से कुछ रकबे में प्राकृतिक खेती करें। कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिये किसानों से प्राकृतिक कृषि करने और उपभोक्ताओं से जैविक उत्पादों का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.