धर्मांतरण का विरोध किया तो कट्टरपंथियों ने किया नाबालिग लड़की से गैंगरेप!

मालेगांव में लव जिहाद में असफल हो जाने पर कट्टरपंथियों द्वारा एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला उजागर हुआ है। युवक ने नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की थी।

117

महाराष्ट्र के मालेगांव में 15 साल की एक लड़की द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने का विरोध करने पर चार मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। यह मामला तब सामने आया, जब लड़की गर्भवती हो गई।

हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती!
मामला 2020 का है। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की एक 15 वर्षीय लड़की नासिक जिले के मालेगांव तालुका में काम करती थी। इसी दरम्यान 24 वर्षीय कट्टर मुस्लिम युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने उसे अपना नाम मोहन बताकर उससे दोस्ती की थी। बाद में उनमें प्यार हो गया। इस बीच युवक मुस्लिम युवती के साथ यौन संबंध बनाता रहा।

ये भी पढ़ेंः ब्रेक दी चेन: क्या अब मिलेगी मुंबई को प्रतिबंधों में छूट?

इस्लाम कबूल करने के लिए डालने लगा दबाव
अक्टूबर 2020 में युवक ने लड़की को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने के लिए जोर डालना शुरू कर दिया। लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया। इसके बाद युवक ने नाबालिग लड़की से अपने 4 दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।

प्रेग्नेंट होने के बाद सच्चाई आई सामने
घटना के बाद युवती अपनी बहन के घर उज्जैन चली गई। वहां अप्रैल 2021 में उसने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। हालांकि इलाज के दौरान उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद यह जानकारी हिंदू समर्थक संगठनों को मिली। उसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्रः ये दो पार्टियां पहले हिंदुत्व के लिए लड़ती थीं,अब आपस में लड़ रही हैं!

बलात्कारी गिरफ्तार
बलात्कारी कट्टरपंथी का नाम माजिद खान है। इस मामले में मध्य प्रदेश में भी मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.