दिल्ली एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन! केजरीवाल ने कही ये बात

दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए लॉकडाउन जारी रखना जरुरी बताया।

89

दिल्ली में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन 31 मई, सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 मई को यह घोषणा की। इससे पहले लॉकडाउन की घोषणा 24 मई तक के लिए की गई थी। यह 24 मई को सुबह 5 बजे समाप्त हो रहा है।

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के सीएम केजरीवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भले ही कम हुए हैं, लेकिन युद्ध अभी बाकी है। इसलिए लॉकडाउन 31 मई की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – फोटो कैप्शन ट्वीट कर घिरीं पंकजा! सर्व धर्म समभाव या दल-बदल?

इसलिए लॉकडाउन की जरुरत
सीएम ने कहा कि अगर हम लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाएंगे तो हमारी अब तक के पूरे प्रयास व्यर्थ साबित हो जाएंगे। क्योंकि कोरोना के मामले कम हुए हैं लेकिन खतरा अभी भी टला नही है। पिछले 20 अप्रैल को देश की राजधानी में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने से पहले दिल्ली की स्थिति बेहद खराब थी। मगर अब स्थिति में सुधार हो रहा है। कोरोना कमजोर पड़ रहा है। संक्रमण अब मात्र ढाई प्रतिशत रह गया है।

जनता की राय पर निर्णय
सीएम ने कहा कि हम हर रविवार को यह तय करते हैं कि लॉकडाउन बढ़े या न बढ़े। यह निर्णय दिल्ली की जनता की राय के अनुसार लिया जा रहा है। अगर केस घटते हैं तो 31 मई को हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। कुछ चीजों में छूट दी जा सकती है।

सबका टीकाकरण जरुरी
सीएम ने कहा कि अभी देश में दूसरी लहर चल रही है। लेकिन तीसरी लहर की बात की जा रही है। हमारी प्राथमिकता अब सभी को वैक्सीन लगाने की है। हम विदेशी कंपनियों से बात कर रहे हैं। हमें जितनी जल्दी वैक्सीन मिल जाएगी, हम खरीदने के लिए तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.