लिफ्ट ने कर दिया लफड़ा… पांच लोगों की हो गई ऐसी हालत

104

मुंबई के महाकाली क्षेत्र में एक 16 मंजिला इमारत की लिफ्ट ने अचानक धोखा दे दिया। इसके कारण उमसें सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल मुंबई लोगों की परिस्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – संसद पर हमले की 20वीं बरसी! जानें, कैसे सुरक्षा रक्षकों ने पांचों आतंकियों को किया था ढेर

दुर्गटनाग्रस्त इमारत 16 मंजिला है, जिसे स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नियमों के अधीन विकसित किया गया है। यह दुर्घटना महाकाली दर्शन नामक इमारत में हुई है, जो अंधेरी पश्चिम के गुंदवली क्षेत्र में आती है। यह घटना लगभग 12.52 पर हुई, जिसकी सूचना मुंबई मनपा के आपातकालीन कक्ष को 1.40 पर प्राप्त हुई। इसके पश्चात प्रशासन ने तत्काल दमकल विभाग, एंबुलेंस, बिजली विभाग को भेजा। इस दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी के पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी की स्थिति स्थिर है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.