ऑरेंज एलर्ट पर मुंबई…एनडीआरएफ पहुंचा, जनजीवन अस्तव्यस्त पर यह शुभ समाचार भी ले आई बूंदें

कोकण में प्रतीक्षा करा रही बारिश ने अच्छी वापसी की है।

82

मुंबई में हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। नीचले स्थानों पर जलभराव से कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया, लोकल और यातायात सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रात से हो रही बारिश ने सुबह कुछ आराम अवश्य दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन टीमें मुंबई आ रही हैं।

ये है शुभ समाचार
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की जलापूर्ति करनेवाली झीलों में से एक तुलसी झील लबालब हो गई है। यह मुंबई को प्रतिदिन औसतन 18 मिलियन लीटर (1.8 करोड़ लीटर) पानी की आपूर्ति करती है।

ये भी पढ़ें – कांवड़ यात्रा पर सर्वोच्च सख्ती! यूपी सरकार को दी ये सलाह

एनडीआरएफ भी रवाना
एनडीआरएफ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए ऑरेंज एलर्ट के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को पुणे से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसे मराठी में पढ़ें – मुंबईत कोसळधार!

कोकण के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रत्नागिरी जिले के मंडनगढ़ तहसील के दापोली में सुबह से ही भारी बारिश शुरू हो गई है। रात में हुई भारी बारिश के कारण राजापुर कोडावली नदी में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.