पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें अपने शहर के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.71 डॉलर यानी 2.00 फीसदी की गिरावट के साथ 83.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.66 डॉलर यानी 2.13 फीसदी लुढ़ककर 78.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

134

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी की गिरावट के साथ 84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहां इतने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 26 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.71 डॉलर यानी 2.00 फीसदी की गिरावट के साथ 83.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.66 डॉलर यानी 2.13 फीसदी लुढ़ककर 78.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.