फेसबुक,वाट्सएप, इंस्टाग्राम बंद होने से जुकरबर्ग को भारी नुकसान, अमीरों की सूची में भी नीचे खिसके

तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सहित सोशल मीडिया सेवाएं बंद हो गईं। कंपनी ने व्यवधान के सटीक कारण का खुलासा नहीं किया।

89

फेसबुक,वाट्सएप और इंस्टाग्राम बीती रात छह घंटे के लिए डाउन हो गए थे। इस दौरान फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। 4 अक्टूबर की रात इन सोशल मीडिया के डाउन होने से जुकरबर्ग को कुल 45,555 हजार करोड़ रुपए के नुकसान होने का आकलन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते मार्क सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में महज कुछ घंटों के लिए एक पायदान नीचे खिसक गए। मार्क वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से एक स्थान नीचे हैं।

कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट
कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। फेसबुक के शेयर 4.9 फीसदी गिरे,जबकि सितंबर के मध्य से कंपनी के शेयरों में वृद्धि हो रही थी। तकनीकी खराबी के कारण अपने निवेश को वापस लेने वालों की संख्या आसमान छू गई और शेयर की कीमत गिर गई। सितंबर के मध्य से कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई है। 4 अक्टूबर को मार्क की संपत्ति घटकर 12,160 करोड़ हो गई। ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की सूची में मार्क एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। वे बिल गेट्स से एक स्थान नीचे आ गए हैं। 4 अक्टूबर को फेसबुक की सेवा बाधित होने से दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हुए।

कमियों से अवगत
13 सितंबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कुछ दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय लेनदेन पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इनमें से एक लेख से पता चला कि फेसबुक अपने उत्पादों में कमियों से अवगत है। ये कमियां युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मीडिया ने कैपिटल हिल्स के पास 6 जनवरी को हुए दंगों के बारे में गलत जानकारी दी थी। खुलासे के बाद सरकारी अधिकारी भी सतर्क हो गए। गुप्त सूचना का खुलासा करने वाले का नाम भी 4 अक्टूबर को सामने आया। इसलिए फेसबुक के शेयर गिर रहे हैं।

जुकरबर्ग ने व्यक्त किया खेद
मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा ,” सेवा को बहाल किया जा रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप और मैसेंजर सेवाएं फिर से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इस सेवा में हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है। मुझे पता है कि आप अपने करीबी लोगों के संपर्क में रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं।”

 खराबी का खुलासा नहीं
तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सहित सोशल मीडिया सेवाएं बंद हो गईं। कंपनी ने व्यवधान के सटीक कारण का खुलासा नहीं किया। अमेरिकी कंपनी ‘फेसबुक’ के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया सेवा भारतीय मानक समय के अनुसार रात करीब नौ बजे ठप हो गई। उसके बाद लाखों यूजर्स ने नए मैसेज न मिलने की शिकायत की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.