अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों ने भरी हुंकार, जुलूस निकालकर दिया यह संदेश

1 मई को मजदूर दिवस पर शहर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें मजदूर संगठनों से जुड़े विभिन्न घटक हिस्सा लिया। सोजती गेट से जुलूस निकाला गया।

65

जोधपुर शहर में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस दिवस मनाया गया। जुलूस निकालने के साथ मजदूरों ने सभा की। जिसे मजदूर यूनियनों क ई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मजदूरों को एक होने का नारा दिया। सरकारों को चेताया कि मजदूर वर्ग से ही सरकारें चलती है, सरकारों को मजदूरों की समस्याओं को सुनना होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री योजना के तहत उज्ज्वला दिवस पर भी महिलाओं को गैस लाइटर के साथ अन्य सामग्री का वितरण कार्यक्रमों में किया गया।

1 मई को मजदूर दिवस पर शहर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें मजदूर संगठनों से जुड़े विभिन्न घटक हिस्सा लिया। सोजती गेट से जुलूस निकाला गया। 1 मई को मजदूर मैदान सोजती गेट से आरंभ होकर जालोरी गेट होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां पर मजदूर वर्ग की महासभा हुई। इस जुलूस में कई विभागों जिनमें पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, नार्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन, कई फै क्ट्रियों के श्रमिक आदि ने भाग लिया।

इसके अलावा शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के मौके पर उज्ज्वला दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर कृष्णा सावरा भारत गैस बनाड़ जोधपुर के सेल्स ऑफिसर रजत वर्मा (जोधपुर) के सानिध्य में ग्राम पंचायत बनाड़ में उज्जवला दिवस मनाया गया। 250 महिलाओं को कृष्णा सांवरा भारत के डायरेक्टर सुखराम चौधरी ने उज्ज्वला दिवस के मौके पर महिलाओं को लाइटर निशुल्क दिया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, रालोपा नेता राजेंद्र छबरवाल बनाड़, सुखाराम सोऊ,ओमाराम सोऊ, ने सभी महिलाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। गैस एजेंसी के डायरेक्टर सुखराम चौधरी ने आज मजदूर दिवस पर मजदूरों को निशुल्क पावड़ा व तगारी गिफ्ट दी गई। महिला जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.