जम्मू-कश्मीरः नव वर्ष से पहले पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी, व्यापारियों के खिले चेहरे

88

जम्मू-कश्मीर में 29 दिसंबर की रात बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान 29 दिसंबर को जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जबकि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। नव वर्ष से पहले पर्यटक स्थलों पर हुई बर्फबारी के चलते व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। नव वर्ष मनाने आने वाले पर्यटकों में बर्फबारी एक रोमांच पैदा करती है और वह जम्मू कश्मीर की ओर खींचे चले आते हैं। 29 दिसंबर को हुई बर्फबारी के दौरान जम्मू कश्मीर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर मौजूद सैलानियों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया।

29 दिसंबर को जम्मू संभाग के मुगल रोड़, पत्नी टाप, संथन टाप, मां वैष्णों देवी के त्रिकुटा पर्वत आदि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसी तरहं कश्मीर घाटी में गुलमर्ग, काजीगुंड, पहलगाम, गुरेज तथा श्रीनगर में बर्फबारी दर्ज की गई।

इस तरह है तामपमान
इसी बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग (16.5 सेमी), काजीगुंड (15.0 सेमी), पहलगाम (10.0 सेमी), कोकरनाग (5.0 सेमी) और श्रीनगर (3.0 सेमी) में सबसे अधिक 20 सेमी (7.87 इंच) बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लद्दाख के लेह जिले में भी बर्फबारी के अंश मिले हैं।

इस बीच आसमान में बादलों के जमावड़े के चलते अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और एक पखवाड़े से अधिक समय में पहली बार घाटी में पारा सामान्य से ऊपर बढ़ा, भले ही यह शून्य से नीचे स्तर पर बना रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में पारा शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछली रात के 6.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में शून्य से नीच 0.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस (2.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

लद्दाख में लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी बीच जम्मू संभाग में 30 दिसंबर की सुबह से मौसम एकदम साफ रहा और धूप खिली हुई है। सुबह धुंध व कोहरा भी देखने को नहीं मिला और शीतलहर का प्रकोप भी थोड़ा कम है, जिसके चलते धूप की तपिश लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ा आराम दे रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.