जयपुरः कुछ रेल सेवाएं रद्द, कुछ का मार्ग बदला, ये है कारण

गाड़ी संख्या 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 18 जुलाई को अम्बाला से प्रस्थान कर बठिण्डा तक संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

110

राजस्थान के पक्की-अबोहर स्टेशनों के मध्य जन आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं को रद्द कर कुछ को आंशिक रद्द एवं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस कारण गाड़ी संख्या 04753 बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा प्रारम्भिक स्टेशन से 18 जुलाई को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 18 जुलाई को अम्बाला से प्रस्थान कर बठिण्डा तक संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 18 जुलाई को बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 18 जुलाई को बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 18 जुलाई को बठिण्डा स्टेशन से संचालित होकर परिवर्तित मार्ग वाया बठिण्डा-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर होकर संचालित होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.