देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने की ये भविष्यवाणी

आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की।

94

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। आरआईएल प्रमुख ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 13 गुना बढ़कर 40 हजार अरब डॉलर पर पहुंच सकती है।

आरआईएल प्रमुख ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह अनुमान जताया। उद्योगपति मुकेश अंबानी का भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर यह अनुमान एशिया और देश के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी के दावे से बड़ा है, जिन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था
मुकेश अंबानी ने जोर देते हुए कहा कि ‘अमृत काल’ के दौरान देश आर्थिक विकास और अवसरों में एक अभूतपूर्व बदलाव देखेगा। भारत 3 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर 2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगी।

भारत फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
उल्लेखनीय है कि भारत फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के पीछे है। भारत ने इसी साल ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.