पुरुषों पर अब सेक्सटॉर्शन का खतरा!

वक्त के साथ साइबर अपराध का तरीका भी बदल रहा है। साइबर अपराधी लोगों से पैसे ऐंठने के लिए सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

79

सोशल मीडिया पर किसी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही कई पुरुष उत्साहित हो जाते हैं। अगर महिला चैट करना शुरू कर देती है, तो पुरुष की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता, लेकिन इस तरह से उत्साहित होना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर किसी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट सोच समझकर ही स्वीकार करें और हो सके तो इस तरह की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकारने से बचें, वर्ना आप सेक्सटॉर्शन के शिकार बन सकते हैं।

वक्त के साथ साइबर अपराध का तरीका भी बदल रहा है। साइबर अपराधी लोगों से पैसे ऐंठने के लिए सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस हथियार के जरिए साइबर ठगों ने लूटपाट शुरू कर दी है। कई लोग उनके शिकार बन चुके हैं। लोन और मदद के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश होने के बाद ये नए हथकंडे अपनाकर ये आम आदमी को लूट रहे हैं। आम जनता ही नहीं, व्यवसायी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, सरकारी अधिकारी और कुछ नेता भी इसका शिकार बन चुके हैं।

फर्जी अकाउंट खेलकर लगाया जा रहा है चूना
साइबर क्रिमिनल्स ने अब नए फंडे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जो पुरुष सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं और महिलाओं और युवाओं से दोस्ती करते हैं, वे कभी न कभी इसके शिकार हो ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर किसी खूबसूरत महिला या युवती की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट खोला जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुरुषों की प्रोफाइल देखकर उस अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। महिला की फोटो देखने के बाद पुरुष भी उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं और फिर चैटिंग शुरू हो जाती है।

ये भी पढ़ें – राज्य में सत्ता, प्राण मनपा में अटका… शिवसेना के शाखा प्रमुख करेंगे ऐसा काम

ऐसा होता है सेक्सटॉर्शन
इन महिलाओं के झांसे में आने वाले पुरुषों का व्हाट्सएप नंबर महिला को प्राप्त हो जाता है। इस नंबर पर वीडियो कॉल करने के बाद महिला आपसे चैट करते हुए अपने कपड़े उतार देती है। वो फिर आपको भी कपड़े उतारने के लिए कहती है। आपका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद ‘सेक्सटॉर्शन’ वीडियो आता है, जो आपको ब्लैकमेल करता है और आपसे पैसे वसूल करता है।

बढ़ रहे हैं साइबर अपराध
मुंबई में सेक्सटॉर्शन की घटनाएं बढ़ रही हैं और हजारों लोग इसके शिकार हो चुके हैं। मुंबई पुलिस के एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने अब तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब आदि के कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के इस शहर से सेक्सटॉर्शन का अपराध जोरों पर है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.