मुंबई दर्शन के लिए ‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बस सेवा शुरू! महाराष्ट्र पर्यटन विभाग की इस नई पहल की ये है खास बात

महाराष्ट्र में आने वाले समय में 11 'हॉप ऑन-हॉप ऑफ' बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों में आरक्षण के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

114

पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के माध्यम से ‘जिम्मेदार पर्यटन’ पहल लागू की जाएगी। मुंबई में पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमटीडीसी ने निजी भागीदारी के आधार पर ‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बस सुविधा शुरू की है। डबल डेकर बस का उद्घाटन पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया।

‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बस सुविधा के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग सौरभ विजय, प्रबंध निदेशक महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम श्रद्धा जोशी-शर्मा, महाप्रबंधक चंद्रशेखर जायसवाल, के साथ ही एच. आर. महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मंत्री लोढ़ा ने कहा, “मुंबई देश भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मुंबई में इन पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमटीडीसी ने निजी भागीदारी के आधार पर ‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बस सुविधा शुरू की है। आने वाले समय में प्रदेश भर में 11 ‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों में आरक्षण के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर बुक माय शो की मदद ली जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि इस ‘हॉप ऑन-हॉप ऑफ’ बस की आरक्षण दरें कम होंगी।  पर्यटन विकास निगम की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने मंत्रालय में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया। वे इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में वे बोल रहे थे।

युवा पर्यटन संघ की स्थापना
यूथ टूरिज्म एसोसिएशन का गठन महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम और एचआर कॉलेज के सहयोग से किया गया है। पर्यटन का अध्ययन कर रहे 20 विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में भाग लिया। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन की पढ़ाई करने वाले छात्रों को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम से संबद्धता का लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र पर्यटन निगम आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस पहल को लागू कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार का पर्यटन विभाग पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए ईको फ्रेंडली पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः मुंबईकरों को लगेगा बिजली का करंट! बिल में होगी ‘इतने’ रुपए की बढ़ोतरी

इस अवसर पर राज्य के सर्वश्रेष्ठ 500 पर्यटन स्थलों की तस्वीरें लॉन्च की गईं। ये तस्वीरें बेहतरीन क्वालिटी की हैं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल टूरिज्म पैकेज में किया जाएगा। इसी तरह इस मौके पर पर्यटन से जुड़े वीडियो भी लॉन्च किए गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.