मुंबई में ‘हो हो’ बस सेवा

98

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ”हो-हो” बस सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका के बेस्ट की ओर से पर्यटकों के लिए यह सुविधा प्रदान की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बेस्ट यह नई सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है।

बेस्ट मुंबईकरों के लिए विभिन्न योजनाएं ला रहा है। इसी क्रम में हो-हो बेस्ट सेवा भी है। मुंबई घूमने आने वाले सैलानियों के लिए दो स्थानों पर रियायत दर पर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बेस्ट प्रशासन यह सुविधा होप ऑन -होप ऑफ यानी हो – हो सेवा के नाम पर शुरु करने जा रहा है। हो-हो बस सेवा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से म्युजियम, गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, बाबुल नाथ, पेडर रोड, हाजी अली, महालक्ष्मी रेस कोर्स, धोबी घाट (महालक्ष्मी स्टेशन) जीजामाता उद्यान (भायखला) मार्ग होते हुए जे. जे. फ्लाई ओवर से वापस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलाई जाएगी। पर्यटकों के लिए हो-हो बस सेवा की अधिक जानकारी के लिए इंटरनेट सेवा, Facebook, Twitter, Email, Whats App, Share भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें – मुंबई उपनगरीय रेल सेवा: रविवार को जान लें मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक का समय

बेस्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह बस सेवा सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक हर आधे घंटे पर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए केवल 150 रुपए किराया देना पड़ेगा। यदि कोई पर्यटक किसी स्थान पर उतर कर समय बिताना चाहता है तो उसके लिए उसी किराए में दूसरी बस से आगे जाने की सुविधा होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.