13 मार्च का इतिहासः महान स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह ने ऐसे लिया था जलियांवाला नरसंहार का बदला

ब्रिटेन में ही ऊधम सिंह पर मुकदमा चला और 4 जून, 1940 को उनको हत्या का दोषी ठहराया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व महान क्रांतिकारी पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत ऊधम सिंह से भी है। ऊधम सिंह अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने लंदन तक गए। वहां उन्होंने 13 मार्च, 1940 को पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गर्वनर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी। इसके बाद ऊधम सिंह वहां से भागे नहीं बल्कि खड़े रहे। ब्रिटेन में ही उन पर मुकदमा चला और 4 जून, 1940 को ऊधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई, 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1781ः खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1878ः भारतीय भाषाओं के लिए देशी प्रेस अधिनियम वर्नाकुलर प्रेस एक्ट पारित किया। इसके अगले दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

1881ःरूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

1892ःबॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।

1956ः न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1963ः भारत में विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान।

1992ः तुर्किये में भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत।

1997ः मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

2003ः इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ्रांस ने नामंजूर किया।

2009ः भारत के आगरा में सार्क साहित्योत्सव शुरू।

2013ः कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।

2018ः छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नौ जवानों की मौत।

जन्म
1899ः आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ बुर्गुला रामकृष्ण राव।

1971ः हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन।

निधन
1800ः मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस।

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here