मुंबई के मलाड मालवणी में मुल्ला राज? भाजपा के निशाने पर ठाकरे सरकार

मलाड मालवणी में मुसलमानों की आबादी काफी अधिक होने के कारण यहां हिंदुओं के साथ अन्याय और अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं।

128

मुंबई के जिन इलाकों में मुसलमानों की आबादी अधिक है, उन इलाकों में हिंदुओं को कई तरह से परेशान करने के मामले सामने आते रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मिलाकर बनी महाविकास आघाड़ी  के सत्ता में आने के बाद इस तरह की घटनाओं में वृद्धि होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई के पालक मंत्री कांग्रेस नेता असलम शेख को बनाए जाने से भी इन इलाकों में मुसलमानों के मनोबल बढ़ने की बात कही जा रही है।

इसी तरह का मुंबई का एक इलाका मलाड मालवणी है। यहां मुसलमानों की आबादी काफी अधिक होने के कारण हिंदुओं के साथ अन्याय और अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं। कई हिंदुओं ने आरोप लगाया है कि उन पर इस क्षेत्र को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। छोटी-छोटी बात पर उनके साथ झगड़ा किया जाता है और धमकियां दी जाती हैं।

मलाड मालवणी के हिंदुओं की समस्या से यहां की सभी पार्टियों के नेता अच्छी तरह अवगत हैं, लेकिन कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार चला रही शिवसेना के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अब कथित रुप से हिंदुत्व की केवल बातें करते हैं, हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कभी कोई कदम उठाते उन्हें नहीं देखा जाता। इसके साथ ही कांग्रेस और राकांपा को कथित रुप से अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है। वे मुससलमानों को अपने साथ रखकर राजनीति करना चाहती हैं।

भाजपा नेताओं ने किया दौरा
इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो हिदुओं के हितों की लड़ाई लड़ सकती है और उनके साथ अत्याचार तथा अन्याय होने पर अपनी आवाज बुलंद कर सकती है। इसी क्रम में भाजपा विधायक नितेश राणे ने मुंबई पार्टी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मलाड मालवणी का दौरा किया और वहां के हिंदुओं की समस्याओं से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया।

इस बारे में नितेश राणे ने ट्वीट कर जानकारी दी और  शिवसेना तथा महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के राज में हिंदू बेबस है और पुलिस भी दबाव में है। यहां मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस मामले में कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर निशाने पर ठाकरे सरकार
सोशल मीडिया पर भी इस बारे में कमेंट किए जा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। दिपाली पाटील नामक एक अकाउंट यूजर ने इस बारे में कमेंट करते हुए लिखा है, कि अब हिंदुओं के जागने का समय आ गया है।

एक अन्य यूजर विकास पवार ने लिखा है, ‘इस सरकार के कारण हिंदू संकट में है। इस स्थिति में भाजपा के आलावा हिंदुओ के पास कोई पर्याय नहीं है।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.