टीवी के इस चर्चित चेहरे पर लगा यह घिनौना आरोप, अब पहुंचा जेल

हिंदी धारावाहिक के प्रसिद्ध अभिनेता पर जघन्य अपराध का आरोप लगा है।

97

वसई की वालिव पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में धारावाहिक में काम करनेवाले एक अभिनेता को गिरफ्तार किया है। यह प्रकरण दो वर्ष पुराना है। जिसमें पुलिस ने पोक्सो कानून के अंतर्गत गिरफ्तारी की है। यह हिंदी धारावाहिक का चर्चत चेहरा है।

2019 में एक धारावाहिक की शूटिंग वसई में चल रही थी। इसमें अभिनेता पर्ल पुरी व अन्य कलाकारों के साथ पांच वर्षीय बाल कलाकार भी थी। आरोप है कि इसी समय अभिनेता पर्ल पुरी ने बाल कलाकार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी मां को दी थी लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पिता ने संज्ञान लेकर वर्सोवा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए इसी महीने आ सकती है वैक्सीन! जानिये, क्या है स्थिति

ये है प्रकरण
2019 में पींच वर्षीय बाल कलाकार वसई के शूटिंग सेट पर काम कर रही थी। उसके साथ अन्य कलाकार भी थे। अभिनेता पर्ल पुरी पर आरोप है कि इसी समय उन्होंने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस प्रकरण से आहत बच्ची ने इसे अपनी मां को बताया लेकिन उसने इसे नजरअंदाज किया।
इसी बीच बच्ची की परेशानी बढ़ने लगी तो उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पिता ने बच्ची से पूछताछ की तो यह प्रकरण खुला। बच्ची के पिता ने इस प्रकरण को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज करवाया।

इसे मराठी में पढ़ें – धक्कादायक! शुटींगच्या सेटवरच बाल कलाकारावर बलात्कार!

दो वर्ष पुलिस ने दबाए रखा
यह प्रकरण 2019 का है, वर्सोवा पुलिस ने इस प्रकरण के पोक्सो कानून के अंतर्गत होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया और दो वर्ष के लगभग इसे दबाए रखा। लेकिन पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा लगातार कार्रवाई की जानकारी मांगे जाने के बाद वर्सोवा पुलिस ने वसई के वालीव पुलिस थाने के पास प्रकरण को स्थानांतरित कर दिया। बच्ची वसई में शूटिंग सेट पर थी जब यह घटना उसके साथ घटी थी।

वालीव पुलिस ने इस प्रकरण को पोक्सो कानून के अंतर्गत दर्ज किया और अभिनेता पर्ल पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता को मुंबई के अंबोली से गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.